National
चोरी न चकारी, बस दूध की मारामारी! 32 हजार की गाय ने किया निराश, थाने पहुंचा मालिक तो सोच में पड़ गई पुलिस
संवाद सूत्र, खड़गपुर। आमतौर पर लोग जमीन, मकान या पैसों के लेन-देन में धोखा होने पर थाने पहुंचते हैं। लेकिन मेदिनीपुर में एक साहब गाय से मिले ‘दूध के वादे’ के पूरा न होने पर पुलिस के दरवाजे जा पहुंचे। मामला इतना अनोखा था क
लेखक Tarkesh Kumar Ojha111K पढ़े गए

संवाद सूत्र, खड़गपुर। आमतौर पर लोग जमीन, मकान या पैसों के लेन-देन में धोखा होने पर थाने पहुंचते हैं। लेकिन मेदिनीपुर में एक साहब गाय से मिले ‘दूध के वादे’ के पूरा न होने पर पुलिस के दरवाजे जा पहुंचे। मामला इतना अनोखा था कि पुलिस भी कुछ देर के लिए सोच में पड़ गई कि आखिर एफआईआर में धाराएं लगेंगी या दूध की बाल्टी रखी जाएगी!
मेदिनीपुर ग्रामीण के चांदड़ा इलाके के सनकाडांगा निवासी लक्ष्मण यादव ने करीब दो सप्ताह पहले 32 हजार रुपये में एक देसी गाय खरीदी थी। गाय के पूर्व मालिक चांदड़ा के ऊपरडांगा निवासी सनातन घोष थे। लक्ष्मण के मुताबिक, गाय खरीदते समय उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि वह रोजाना नौ से दस लीटर दूध देगी। लेकिन गाय लक्ष्मण के घर पहुंची और कुछ समय बाद बछड़े को जन्म दिया।

-1795698814559.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

