जागरण संवाददाता, बेहट (सहारनपुर)। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में चल रहे नवरात्र मेले के पांचवे दिन एक बार फिर मौसम श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत बना। सुबह ही आसमान में काली घटा छाने के साथ ही जैसे ही बूंदाबबांदी शुरू हुई, वैसे ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और सुबह आठ बजे भूरादेव से आगे श्रद्धालुओं के मंदिर की ओर जाने पर रोक लगा दी गई और मुख्य मंदिर भी खाली कराकर सभी को सुरक्षित स्थानों पर रहने की चेतावनी प्रसारित कर दी गई।