National
मधुबनी की 30 सड़कों पर आठ माह बाद शुरू हुआ मेंटेनेंस, झाड़ियां कटेंगी और गड्ढों की होगी मरम्मत
जागरण संवाददाता, मधुबनी। जिले में पिछले आठ माह से बंद पड़ा पथों के रखरखाव का काम आखिरकार शुरू हो गया है। पथ निर्माण विभाग की ओर से जिले की 30 सड़कों पर मेंटेनेंस कार्य प्रारंभ कराया गया है।
लेखक Abhay Kumar125K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मधुबनी। जिले में पिछले आठ माह से बंद पड़ा पथों के रखरखाव का काम आखिरकार शुरू हो गया है। पथ निर्माण विभाग की ओर से जिले की 30 सड़कों पर मेंटेनेंस कार्य प्रारंभ कराया गया है।
इसके तहत सड़कों पर उगी झाड़ियों की कटाई, पेड़ों की रंगाई, क्षतिग्रस्त हिस्सों की पैच मरम्मत सहित रखरखाव से जुड़े अन्य कार्य किए जा रहे हैं।
लंबे समय से रखरखाव कार्य बंद रहने के बाद इसके शुरू होने से प्रमुख सड़कों की स्थिति में सुधार की उम्मीद जगी है। विभाग की ओर से रहिका-मधुबनी, पंडौल, सकरी-मधुबनी, रैयाम-मधुबनी, राजनगर-बाबूबरही, बेनीपट्टी-पुपरी, बेनीपट्टी-उमगांव और पंडौल-रामपट्टी सहित अन्य सड़कों पर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया है।

-1795698814559.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

