National
गोमो होकर चलेगी खुर्दा रोड-शकूर बस्ती स्पेशल ट्रेन, त्योहारी भीड़ से मिलेगी राहत
जागरण संवाददाता, धनबाद। Durga Puja Special Train: सांतरागाछी-दिल्ली के बाद गोमो होकर रेलवे ने एक और स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। शुक्रवार को खुर्दा रोड से दिल्ली के शकूर बस्ती के लिए वनवे स्पेशल ट्रेन चलेगी। 08423
लेखक Tapas Banerjee93K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, धनबाद। Durga Puja Special Train: सांतरागाछी-दिल्ली के बाद गोमो होकर रेलवे ने एक और स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। शुक्रवार को खुर्दा रोड से दिल्ली के शकूर बस्ती के लिए वनवे स्पेशल ट्रेन चलेगी। 08423 खुर्दा रोड-शकूर बस्ती स्पेशल खुर्दा रोड से दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान करेगी।
देर रात 1:50 पर बोकारो, 2:46 पर चंद्रपुरा और 3:10 पर गोमो होकर शाम 7:30 पर दिल्ली तथा रात 8:15 पर शकूर बस्ती पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव भुवनेश्वर, नराज मार्थापुर, ढेनकेनाल, आंगूल, संबलपुर सिटी, रेंगाली, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, मरी, बोकारो, चंद्रपुरा, गोमो, कोडरमा, गया, डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर व दिल्ली में होगा।

-1795698814559.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

