National
गोंडा में शुरू हुआ कृषि छात्रों का ग्रामीण अनुभव कार्यक्रम, 8 सप्ताह तक किसानों से सीखेंगे खेती की तकनीक
संवाद सूत्र, कर्नलगंज (गोंडा)। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज (अयोध्या) से संबद्ध कृषि महाविद्यालय के बीएससी (कृषि) चतुर्थ वर्ष के 34 विद्यार्थी आजमगढ़ से स्थानांतरित होकर आए हैं। उनके ग्
लेखक Pankaj Kumar Mishra88K पढ़े गए
-1792067981637.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
संवाद सूत्र, कर्नलगंज (गोंडा)। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज (अयोध्या) से संबद्ध कृषि महाविद्यालय के बीएससी (कृषि) चतुर्थ वर्ष के 34 विद्यार्थी आजमगढ़ से स्थानांतरित होकर आए हैं। उनके ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम की तैयारी पूरी है। आठ सप्ताह में छात्र सात गांवों में आधुनिक और व्यावहारिक खेती सीखेंगे। शिक्षकों ने भौगोलिक स्थिति और कृषि संसाधनों के आधार पर खजुहा, गौरवाकला, गोनवा, सकरौरा, कचनापुर, लालेमऊ और विशुनपुरा चुने।

-1795698814559.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

