National
रोहतास की 2 पत्थर खदानों का जल्द खुलेगा ताला, वन विभाग से क्लीयरेंस के लिए कंसल्टेंट की तलाश तेज
राज्य ब्यूरो, पटना। रोहतास जिले में दो पत्थर खदानों की बंदोबस्ती का जल्द रास्ता साफ होगा। खान एवं भूतत्व विभाग ने इस दिशा में कवायद शुरू कर दी है। विभाग सबसे पहले वन भूमि पर खनन की अनुमति लेने और जरूरी प्रक्रिया पूरी करा
लेखक Sunil Raj95K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, पटना। रोहतास जिले में दो पत्थर खदानों की बंदोबस्ती का जल्द रास्ता साफ होगा। खान एवं भूतत्व विभाग ने इस दिशा में कवायद शुरू कर दी है। विभाग सबसे पहले वन भूमि पर खनन की अनुमति लेने और जरूरी प्रक्रिया पूरी कराने के लिए कंसल्टेंट (सलाहकार एजेंसी) का चयन करेगा।
इस काम को प्राथमिकता में करने के लिए विभाग ने क्रय समिति गठित कर दी है। समिति को एक सप्ताह के अंदर कंसल्टेंट का चयन करने का निर्देश दिया गया है।

-1795698814559.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

