जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Ujiarpur Container Liquor Seizure: जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने एक कंटेनर के भीतर खड़ी चार स्कार्पियो से 2610 लीटर शराब बरामद की है।
रात्रि गश्त के दौरान शंकर चौक के समीप संदेह होने पर टीम ने कंटेनर की तलाशी ली थी। बरामद शराब पांच अलग-अलग ब्रांड की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है।
रात्रि गश्त में दिखा कंटेनर