National
कल कैसा रहेगा मौसम? हरियाणा में बारिश होगी या निकलेगी धूप; मौसम विभाग ने दी जानकारी
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा में गुरुवार (15 अक्टूबर, 2026) को पूर्वानुमान के हिसाब से एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ली है। आसमान में घने बादल छाने और तेज ठंडी हवाओं के साथ हुई झमाझम बरसात ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल
लेखक Digital Desk172K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा में गुरुवार (15 अक्टूबर, 2026) को पूर्वानुमान के हिसाब से एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ली है। आसमान में घने बादल छाने और तेज ठंडी हवाओं के साथ हुई झमाझम बरसात ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है।
हालात यह हो गए कि दोपहर के वक्त ही आसमान में ऐसा घना अंधेरा छा गया कि मानों दिन में ही रात हो गई हो। इस बरसात ने जहां एक ओर तापमान में गिरावट लाकर ठंडक बढ़ा दी है, वहीं दूसरी ओर किसानों और मंडी में आढ़तियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में कटी पड़ी फसल से लेकर अनाज मंडियों में खुले में रखा धान और बाजरा भीगा है।

-1795698814559.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

