अर्जुन सिंह भदौरिया, तिलोई(अमेठी)। पन्हौना रियासत के तालुकेदार शिवरतन सिंह ने शिवरतनगंज में सन 1810 में पहली बार दशहरे का आयोजन कराया था। दशहरा आयोजन से पूर्व 15 दिनों की श्रीराम लीला की परंपरा की शुरुआत की गई थी।
दो सदी पूर्व शुरू हुई रामलीला की परंपरा आज भी कायम है। समय के साथ इस परंपरा में बदलाव हुए हैं। शुरुआत में यह रामलीला 15 दिन की होती थी। बाद में दस दिन और अब वह घटकर पांच दिनों की रह गई है।