National
चाइना डोर का कहर: अमृतसर में एक्टिवा सवार युवक की कटी गर्दन, खुद को बचाते समय लहूलुहान हुआ युवक
जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब में प्रतिबंधित और जानलेवा चाइना डोर का खौफ एक बार फिर खुलकर सामने आने लगा है। ताजा मामला अमृतसर के लाहौरी गेट के समीप का है, जहां एक्टिवा पर सवार होकर जा रहे एक 22 वर्षीय युवक को इस डोर ने
लेखक Digital Desk118K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब में प्रतिबंधित और जानलेवा चाइना डोर का खौफ एक बार फिर खुलकर सामने आने लगा है। ताजा मामला अमृतसर के लाहौरी गेट के समीप का है, जहां एक्टिवा पर सवार होकर जा रहे एक 22 वर्षीय युवक को इस डोर ने अपनी चपेट में ले लिया। दर्दनाक घटना में युवक की गर्दन बाल-बाल बची, लेकिन शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे जख्म हो गए हैं।
घायल युवक की पहचान अमन वर्मा के रूप में हुई है, जो स्थानीय बेरी गेट के पास गली भाइयां वाली का रहने वाला है। पीड़ित युवक ने कहा कि वह अपनी एक्टिवा पर सवार होकर लाहौरी गेट के आसपास से गुजर रहा था। अचानक हवा में लटकी प्लास्टिक की डोर उसकी गर्दन में आकर फंस गई।



