National
बांकेबिहारी मंदिर में वीआइपी दर्शन, लपके नहीं बिछा पाएंगे जाल; कार्रवाई की तैयारी
संवाद सहयोगी, वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति अब उन लपकों की पहचान कर उन पर कार्रवाई करेगी, जो श्रद्धालुओं को वीआइपी दर्शन का झांसा देकर उनसे धनवसूली करते हैं। 12 अक्टूबर को ''भक्तों से
लेखक Vineet Kumar Mishra77K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति अब उन लपकों की पहचान कर उन पर कार्रवाई करेगी, जो श्रद्धालुओं को वीआइपी दर्शन का झांसा देकर उनसे धनवसूली करते हैं। 12 अक्टूबर को ''भक्तों से छलावा करने वाले लपकों पर कसेगा शिकंजा'' शीर्षक से जागरण में प्रकाशित खबर पर भी समिति ने मुहर लगाई। अब ऐसे लपकों की पहचान होगी।
समिति के सदस्यों ने मंदिर के सेवायतों और तीर्थ पुरोहितों को इसमें शामिल न करने को कहा। ठाकुर बांकेबिहारी का चढ़ावा भी बढ़ गया है। दानराशि की गणना की जा रही है। पिछले पांच दिनों में 17 गोलक खोली गई हैं, इनमें 2.81 करोड़ रुपये चढ़ावा निकला है, जबकि 15 गोलक खोली जानी है। मई में तीन माह के चढ़ावे की गणना में 4.90 करोड़ दानराशि मिली थी।

-1795698814559.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

