जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगम नगरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से कुछ देर पूर्व बड़ी वारदात हुई। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के सलोरी इलाके में एक अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या की दी गई। वहीं चापड़ से हमला कर भाजपा विधि प्रकोष्ठ काशी प्रांत के पूर्व संयोजक व अपर शासकीय अधिवक्ता देवेंद्र मिश्र को घायल कर दिया गया है।
दिनदहाड़े हुई इस बरदात के बाद लोगों में दहशत फैल गई।