National
अभिनेत्री यामी गौतम ने अयोध्या में किया रामलला का दर्शन, जमीन पर बैठकर पढ़ी हनुमान चालीसा
जागरण संवाददाता, अयोध्या : प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री यामी गौतम ने राम नगरी में भगवान श्रीरामलला के दर्शन-पूजन करने के साथ हनुमानगढ़ी मंदिर में हनुमान जी की पूजा की। यहां उन्होंने जमीन पर बैठकर हनुमान चालीसा पढ़ी। इस दौरान
लेखक Lavlesh Kumar Mishra83K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, अयोध्या : प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री यामी गौतम ने राम नगरी में भगवान श्रीरामलला के दर्शन-पूजन करने के साथ हनुमानगढ़ी मंदिर में हनुमान जी की पूजा की। यहां उन्होंने जमीन पर बैठकर हनुमान चालीसा पढ़ी। इस दौरान उन्होंने रामनगरी की आध्यात्मिक महत्ता और यहां दर्शन करने का अनुभव साझा किया।
अभिनेत्री यामी गौतम बुधवार को अयोध्या पहुंची उन्होंने कहा कि यहां बहुत ही श्रद्धा के साथ आना हुआ है। आर्शीवाद लिया है और ये साल हमारे परिवार के लिए राम जी, हनुमान जी की कृपा से बहुत ही सफल रहा है। यहां का दर्शन होना मुझे लगता है बहुत सौभाग्य की बात है। फिल्म अभिनेत्री यामी गौतम ने राम लला मंदिर और हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा की।



