National
थाने से 200 मीटर दूर भू-माफिया का खेल, पूर्णिया में सरकारी जमीन पर पक्की दीवार खड़ी कर शुरू की बिक्री
संवाद सहयोगी, जलालगढ़ (पूर्णिया)। थाना से महज 200 मीटर दूर सरकारी जमीन पर कथित कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि भू-माफियाओं ने प्रशासन की मिलीभगत से खाता संख्या 122 की जमीन पर अवैध रूप से घेराबंदी कर उसे निजी संपत
लेखक Rajnish Kumar80K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, जलालगढ़ (पूर्णिया)। थाना से महज 200 मीटर दूर सरकारी जमीन पर कथित कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि भू-माफियाओं ने प्रशासन की मिलीभगत से खाता संख्या 122 की जमीन पर अवैध रूप से घेराबंदी कर उसे निजी संपत्ति की तरह इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। करोड़ों रुपये मूल्य की बताई जा रही इस भूमि पर जमीन की खरीद-बिक्री किए जाने का भी आरोप है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह जमीन पहले से ही सरकारी उपयोग के लिए चिन्हित थी। इसके बावजूद वहां पक्की सड़क बनाई गई और दीवार खड़ी कर दी गई।



