जॉब डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपके पास स्नातक की डिग्री और कंप्यूटर का ज्ञान है, तो आपके लिए सुप्रीम कोर्ट में नौकरी करने का एक बेहतरीन अवसर है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट में कोर्ट मास्टर (शॉर्टहैंड)  के पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं, तो 27 अक्टूबर से पहले इस भर्ती के लिए आवेदन अवश्य कर लें। बता दें, कोर्ट मास्टर भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम में ही स्वीकार किए जाएंगे।