जागरण संवाददाता, मथुरा। नीले ड्रम में पति की हत्या कर लाश ठिकाने वाली मेरठ की मुस्कान देशभर में चर्चाओं में रही। अब वह एक बार फिर सुर्खियों में है। अदालत ने उसे सजा-ए-मौत सुनाई है। मथुरा जिला कारागार में महिलाओं का फांसी घर है। हालांकि आजादी के बाद से अब तक मथुरा जिला कारागार के महिला फांसीघर में किसी भी कैदी को फांसी नहीं दी गई है।(
देश में महिला मृत्युदंड के चर्चित मामलों के बीच यह फांसीघर बार-बार सुर्खियों में आता रहा है। प्रदेश में मथुरा जिला कारागार में ही महिलाओं के लिए फांसी घर बना है। अमरोहा हत्याकांड की दोषी शबनम अली से लेकर मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में सजा पाने वाली मुस्कान रस्तोगी तक के मामलों ने महिला फांसीघर को लेकर चर्चाएं तेज की हैं।