राज्य ब्यूरो, जम्मू। प्रदेश के शहरी स्थानीय निकायों में वर्षों से अस्थायी तौर पर काम कर रहे कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद जगी है। सरकार ने पात्र कर्मचारियों की सेवाएं नियमित करने की दिशा में एक समान व्यवस्था तैयार करने के लिए बुधवार को जम्मू और श्रीनगर नगर निगमों के चतुर्थ श्रेणी सेवा (विशेष प्रविधान) विनियम, 2014 को आवश्यक बदलावों के साथ अपनाने की मंजूरी दे दी।