National
मेरठ पुलिस से मुठभेड़ में शातिर 'गंजा' गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; साथी 'हकला' हो गया फरार
जागरण संवाददाता, मवाना (मेरठ)। बहसूमा पुलिस और स्वाट टीम ग्रामीण मेरठ की संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार तड़के मुठभेड़ के दौरान एक पशु चोर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फा
लेखक Pankaj Tyagi131K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मवाना (मेरठ)। बहसूमा पुलिस और स्वाट टीम ग्रामीण मेरठ की संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार तड़के मुठभेड़ के दौरान एक पशु चोर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी का भैंसा बरामद किया है।
थाना प्रभारी रविंद्र पवार ने बताया कि 14 अक्टूबर की मध्यरात्रि पुलिस टीम क्षेत्र में रात्रि गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव मोड़ खुर्द के पास निर्माणाधीन हाईवे के समीप दो व्यक्ति चोरी के भैंसे के साथ मौजूद हैं।

-1795698814559.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

