National
नई दिल्ली स्टेशन से यात्रा करने वाले ध्यान दें, वंदे भारत-शताब्दी समेत 16 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दशहरा, दीपावली और छठ पूजा में दिल्ली के बड़े रेलवे स्टेशनों विशेषकर नई दिल्ली पर होने वाली भीड़ संभालना रेलवे प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती है। इसके लिए कई कदम उठाए जाते हैं।
लेखक Digital Desk52K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दशहरा, दीपावली और छठ पूजा में दिल्ली के बड़े रेलवे स्टेशनों विशेषकर नई दिल्ली पर होने वाली भीड़ संभालना रेलवे प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती है। इसके लिए कई कदम उठाए जाते हैं।
प्लेटफॉर्म पर अधिक भीड़ न हो इसे ध्यान में रखकर ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया जा रहा है। इसी कड़ी में 16 अक्टूबर से लेकर 17 नवंबर तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदलने का निर्णय लिया गया है।

-1795698814559.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

