जागरण संवाददाता, अलीगढ़। भाजपा से जुड़े तीन पदाधिकारियों पर न्यायालय से लौट रही महिला से छेड़छाड़, अश्लील हरकत, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। महिला की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद बन्नादेवी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। लेकिन 10 दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया है।
आरोपितों में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष सौरभ चौधरी, भाजपा एससी मोर्चा के महामंत्री पंकज दिवाकर और कार्यकारिणी सदस्य लोकेश नागर शामिल हैं। मामले की जांच सीओ नगर द्वितीय को सौंपी गई है। डिबाई क्षेत्र की महिला ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति सौरभ चौधरी और ससुरालीजन के खिलाफ मुकदमे चल रहे हैं, जिनकी पैरवी के लिए वह अलीगढ़ आती रहती है।