भगत सिंह तोमर, साहिया। जनजाति क्षेत्र जौनसार बावर के रीति-रिवाज व परंपराएं अनूठी हैं। यहां पर दशहरा पर्व पर मैदानी इलाकों की तरह रावण के पुतले का दहन नहीं होता।
दशहरे को पाइंता पर्व के रूप में मनाने की परंपरा है। इस दिन मंदिरों में ईष्ट देव के दर्शन को आस्था उमड़ती है। साथ ही दो बहनों से जुड़ी कहानी को लेकर कुरौली व उत्पाल्टा गांव के ग्रामीणों के बीच पश्चाताप को गागली युद्ध होता है।
पश्चाताप को गागली युद्ध