जागरण संवाददाता, मोहाली। मोहाली पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले माॅड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक हरियाणा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से ग्लॉक समेत 10 पिस्टलें और कारतूस बरामद किए हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित दूरदराज के इलाकों से हथियारों की तस्करी कर उन्हें आगे बेचते थे। यह हथियार खासतौर पर काॅलेज जाने वाले युवाओं को मोटे मुनाफे पर बेचे जा रहे थे।