नवीन नवाज, गुंडीबाग/पुलवामा। धान की कटाई के बीच खेत में खड़े शाहिद की निगाहें फसल पर थीं, लेकिन उसके सपने खेत की मेड़ों से आगे निकल चुके थे। दुबई से लौटे शाहिद ने अपने पिता हाजी अब्दुल कबीर से कहा कि धान की खेती में मेहनत बहुत है, समय पर मजदूर नहीं मिलते और लागत निकालने के बाद मुनाफा भी सीमित रह जाता है। परिवार में खेती संभालने वाला कोई दूसरा सदस्य भी नहीं है। ऐसे में क्यों न खेत में सेब या आलूबुखारा का बाग लगाया जाए? बागवानी विभाग से सब्सिडी भी मिल सकती है।