जागरण संवाददाता, बोकारो। दुर्गापूजा के दौरान पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए बोकारो शहरी क्षेत्र में सुगम यातायात एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है।
एसडीओ, चास प्रांजल ढांडा एवं ट्रैफिक डीएसपी अजय कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह व्यवस्था 16 से 21 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान दोपहर दो बजे से रात 12 बजे तक निर्धारित मार्गों पर यातायात प्रतिबंध एवं वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था लागू रहेगी।