लवलेश कुमार मिश्र, अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सामान्य दर्शन पास की सुविधा बंद कर दी है और अपनी आधिकारिक वेबसाइट से इस पास की आनलाइन बुकिंग का विकल्प भी हटा दिया है।
सुगम दर्शन व आरती पास की आनलाइन बुकिंग को पूर्ववत रखा गया है। ट्रस्ट ने परिसर के मंदिरों में दर्शन के लिए पास की बाध्यता तो मई माह के अंत में खत्म कर दी थी, लेकिन इच्छुक दर्शनार्थी अब भी सामान्य पास बुक करके दर्शन कर रहे थे।