National
तीसी के तेल में कैसे बनती है गुड़ही जलेबी? ओमेगा-3 से भरपूर, गुड़ की मिठास और देसी खुशबू के दीवाने हैं भोजपुर के लोग
दिलीप कुमार ओझा, शाहपुर (भोजपुर)। बदलते दौर में खानपान की परंपराएं भले ही बदल रही हों, लेकिन भोजपुर के ग्रामीण इलाकों में आज भी देसी स्वाद का जादू बरकरार है। दुर्गापूजा से लेकर फगुआ यानी होली तक तीसी (अलसी) के शुद्ध तेल
लेखक Dilip Kumar Ojha143K पढ़े गए

दिलीप कुमार ओझा, शाहपुर (भोजपुर)। बदलते दौर में खानपान की परंपराएं भले ही बदल रही हों, लेकिन भोजपुर के ग्रामीण इलाकों में आज भी देसी स्वाद का जादू बरकरार है। दुर्गापूजा से लेकर फगुआ यानी होली तक तीसी (अलसी) के शुद्ध तेल में तली जाने वाली देसी गुड़ की गुड़ही जलेबी लोगों के बीच खास लोकप्रिय रहती है।
सर्दियों में गर्मागर्म गुड़ही जलेबी का स्वाद लेने के लिए लोग दुकानों पर पहुंचते हैं। देसी गुड़ की मिठास और तीसी के तेल की खास खुशबू इसे दूसरी मिठाइयों से अलग पहचान देती है।
शाहपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुड़ही जलेबी केवल एक मिठाई नहीं, बल्कि पारंपरिक खानपान और स्थानीय संस्कृति का भी हिस्सा है।
शाहपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुड़ही जलेबी केवल एक मिठाई नहीं, बल्कि पारंपरिक खानपान और स्थानीय संस्कृति का भी हिस्सा है।

-1795698814559.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

