National
हरियाणा की मंडियों में 8 लाख टन धान, बारिश से कई जगहों पर भिगा चावल; किसानों की बढ़ी टेंशन तो क्या बोले कृषि मंत्री?
जागरण टीम, पानीपत। हरियाणा के कई हिस्सों में गुरुवार को जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक कई जिलों में तेज वर्षा और ओले गिरने की संभावना जताई है। यदि ऐसा हुआ तो मंडियों में पड़ा आठ लाख क्विंटल धान फिर भीगे
लेखक Digital Desk173K पढ़े गए
-1792051346615.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण टीम, पानीपत। हरियाणा के कई हिस्सों में गुरुवार को जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक कई जिलों में तेज वर्षा और ओले गिरने की संभावना जताई है। यदि ऐसा हुआ तो मंडियों में पड़ा आठ लाख क्विंटल धान फिर भीगेगा। गुरुवार को हुई बारिश से किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है।
धान की खरीद और उठान में तेजी नहीं लाने पर किसानों ने बुधवार को जींद, यमुनानगर, करनाल और कैथल में मार्केट कमेटी कार्यालयों पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। कुरुक्षेत्र के लाडवा और अंबाला में प्रदर्शन किया। कुरुक्षेत्र के पिहोवा में 30 सितंबर को खरीदे गए धान का 14 अक्टूबर तक उठान नहीं होने पर नाराज किसान धान से भरी बोरियां लेकर मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंच गए। दूसरी ओर, राइस मिलरों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कट लगाकर खरीदे गए धान का उठान तुरंत किया जा रहा है।

-1795698814559.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

