National
'दिल्ली को जेल में क्यों बदल दिया', राहुल गांधी का सरकार पर निशाना
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज यानी सोमवार को इंडी गठबंधन के नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। यह मार्च मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ निकाला जाना है। इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के
लेखक Digital Desk63K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज यानी सोमवार को इंडी गठबंधन के नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। यह मार्च मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ निकाला जाना है। इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है।
राहुल गांधी ने कहा, 'दिल्ली में कई दिनों से वोटों की चोरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है, सवाल यह है कि दिल्ली को जेल में क्यों बदल दिया गया है? लोगों को शहर में आने से रोका जा रहा है, ट्रेनों और बसों में रोका जा रहा है, सब जगह पुलिस है और दिल्ली को एक किले में बदल दिया गया है।'

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

