National
वेदवती का श्राप बना रावण के विनाश का कारण, सीता के रूप में हुआ पुनर्जन्म; जम्मू में डोगरी रामलीला ने खींचा ध्यान
जागरण संवाददाता, जम्मू। नवरात्र के दौरान जम्मू शहर के विभिन्न स्थानों पर रामलीला का मंचन शुरू हो गया है। पहले नवरात्र पर रविवार को सनातन धर्म नाटक समाज, दीवान मंदिर में वेदवती-रावण प्रसंग ने दर्शकों का ध्यान खींचा। वहीं,
लेखक Ashok Sharma163K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, जम्मू। नवरात्र के दौरान जम्मू शहर के विभिन्न स्थानों पर रामलीला का मंचन शुरू हो गया है। पहले नवरात्र पर रविवार को सनातन धर्म नाटक समाज, दीवान मंदिर में वेदवती-रावण प्रसंग ने दर्शकों का ध्यान खींचा। वहीं, सरस्वती ड्रामेटिक क्लब, पंजतीर्थी में डोगरी भाषा में प्रस्तुत रामलीला आकर्षण का केंद्र रही।
रामलीला की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद रावण तपस्या, नारद मोह, कैलाश पर्वत और श्रवण कुमार के प्रसंगों का मंचन किया गया। रावण तपस्या में मदन रंगीला ने रावण, सुधाकर खजूरिया ने विश्रवा, सौरभ शर्मा ने ब्रह्मा और कन्हैया शर्मा ने नारद की भूमिका निभाई। नारद मोह में प्रदीप शर्मा कामदेव, राम मगोतरा भगवान शिव और सक्षम भगवान विष्णु बने।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

