National
यूपी में विधान परिषद निर्वाचन की तैयारियां तेज, बलिया में 54 मतदेय स्थलों के भवन अधिग्रहित
जागरण संवाददाता, बलिया । उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां ते
लेखक Vns Milan K. Gupta135K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बलिया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मतदान संबंधी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के लिए जिले में 54 मतदेय स्थलों के भवनों को 21 से 25 अक्टूबर तक अधिग्रहित करने का आदेश जारी किया गया है।
वहीं, भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त प्रेक्षकों के साथ संपर्क एवं समन्वय स्थापित करने के लिए दो लाइजन अफसर भी नामित किए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 160 के तहत मतदेय स्थलों के लिए निर्धारित भवनों के अधिग्रहण का आदेश जारी किया है।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

