राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। भाजपा महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस को घेरने में जुट गई है। पिछले दिनों एसआईआर के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान महिला कांस्टेबल के साथ राहुल गांधी के धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल होने के बाद जेएनयू में छात्राओं से यौन शोषण के मामले में कांग्रेस सांसद के प्रोफेसर पद से बर्खास्त होने का मामला सामने आने पर भाजपा को एक और मुद्दा मिल गया है। भाजपा महिला मोर्चा राहुल गांधी पर छात्राओं से यौन शोषण के आरोपित सांसद को बचाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रही है।