National
पटियाला-बठिंडा के पार्क अस्पताल में छापे, हरियाणा से पहुंची इनकम टैक्स विभाग की टीम खंगाल रही रिकॉर्ड
जागरण संवाददाता, बठिंडा। पंजाब के बठिंडा में मानसा रोड स्थित और पटियाला के पार्क अस्पताल में सोमवार को आयकर विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की है। इस कार्रवाई के बाद अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। प्रा
लेखक Digital Desk73K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बठिंडा। पंजाब के बठिंडा में मानसा रोड स्थित और पटियाला के पार्क अस्पताल में सोमवार को आयकर विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की है। इस कार्रवाई के बाद अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए केंद्रीय एजेंसियों की 19 सदस्यीय विशेष टीम अस्पताल के दोनों यूनेट्स में पहुंची है।
टीम के सदस्यों ने आते ही अस्पताल के सभी प्रवेश और निकास द्वारों को पूरी तरह से सील कर दिया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। यही नहीं, अस्पताल के भीतर मौजूद मरीजों के परिजनों और कर्मचारियों की आवाजाही पर भी अस्थायी रोक लगा दी गई है।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

