डिजिटल डेस्क, इंफाल। मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हथियारबंद उग्रवादियों द्वारा नागा समुदाय के 52 वर्षीय अजिनबोउ आर नामक व्यक्ति की हत्या के बाद राज्य में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। जॉइंट ट्राइब्स काउंसिल ने मृतक का कटा हुआ सिर वापस सौंपने के लिए प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
दरअसल, अजिनबोउ की हत्या शनिवार को कांगपोकपी जिले के माकुई अशांग गांव पर संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में हुई थी। शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सेना जैसी वर्दी पहने भारी हथियारों से लैस उग्रवादियों के बीच अजिनबोउ का सिर दिखाई दे रहा था।