National
जौनपुर में दुर्गा पूजा पंडाल में करंट उतरने से बच्चे की मौत, बिना अनुमति लगाया था पूजा पंडाल
जागरण संवाददाता, जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के खटहरा गांव में रविवार की रात दुर्गा पूजा पंडाल में आरती के दौरान लोहे की पाइप में करंट उतरने से सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृत बालक की पहचान नीरज सरोज के पुत्र रिव्या
लेखक Amardeep Srivastava100K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के खटहरा गांव में रविवार की रात दुर्गा पूजा पंडाल में आरती के दौरान लोहे की पाइप में करंट उतरने से सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृत बालक की पहचान नीरज सरोज के पुत्र रिव्यांस सरोज के रूप में हुई। वह आजाद नगर बाजार के बखरी स्थित माइक्रोटेक स्कूल में एलकेजी का छात्र था।
रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे दुर्गा पूजा पंडाल में आरती हो रही थी। इसी दौरान पंडाल में लगी लोहे की पाइप में करंट उतर आया। उसकी चपेट में आने से रिव्यांस गंभीर रूप से झुलस गया व कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। रिव्यांस की एक तीन वर्षीय छोटी बहन है। उसके पिता नीरज सरोज रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं।
बिना अनुमति लगाया गया था पूजा पंडाल
बिना अनुमति लगाया गया था पूजा पंडाल

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

