National
काशी में नवरात्र पर 'ऑपरेशन सिंदूर' थीम पर लेजर शो, 50 फीट ऊंचे पंडाल में दिखेगी देशभक्ति की झलक
जागरण संवाददाता, वाराणसी। इस बार शारदीय नवरात्र को लेकर काशी में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। जैतपुरा स्थित मां बागेश्वरी देवी मंदिर के पास क्लब इस बार भव्य और आकर्षक आयोजन की तैयारी में जुटा है। यहां 50 फीट ऊंचे
लेखक Digital Desk170K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। इस बार शारदीय नवरात्र को लेकर काशी में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। जैतपुरा स्थित मां बागेश्वरी देवी मंदिर के पास क्लब इस बार भव्य और आकर्षक आयोजन की तैयारी में जुटा है। यहां 50 फीट ऊंचे पंडाल में आधुनिक तकनीक और लेजर शो के जरिए 'ऑपरेशन सिंदूर' की थीम दिखाई जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी।
क्लब की ओर से तैयार किए जा रहे इस भव्य पंडाल में देशभक्ति और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। लेजर शो के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर की थीम को जीवंत रूप में प्रस्तुत करने की योजना है। आयोजकों के मुताबिक, इस शो को एक बार में करीब 5,000 लोग देख सकेंगे।



-1795749669195.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)