जागरण संवाददाता, वाराणसी। दो द‍िनों से वरुणा में डूबे किशोर का शव आख‍िरकार बरामद कर ल‍िया गया। इस बाबत एनडीआरएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि किशोर का शव सोमवार की सुबह 11 बजे नेवादा डीह के पास  बांस में फंसा हुआ मिला।
शव घटना स्थल से लगभग 12 किमी दूर सुबह पानी में उतराया हुआ शव म‍िलने के बाद लोगों को जानकारी हो सकी। बताया क‍ि पानी में रहने से शव एकदम फूल गया था। पहचान में काफी दिक्कत आ रही थी। शव मिलने की सूचना पर किशोर के पिता लौटन राम ने मौके पर जाकर शव की पहचान पुत्र के गले व पैर में बांधे गये धागे के माला से किये।