जागरण संवाददाता, श्रावस्ती। बिना थके मीलों चलने वाले कदम जब कुछ सीढ़ियां चढ़ते ही जवाब देने लगें, सुबह उठने पर घुटनों में जकड़न महसूस हो और उंगलियां पकड़ बनाने में परेशानी करने लगें तो इसे उम्र का सामान्य तकाजा मानकर टालना उचित नहीं।
गठिया में जोड़ों का दर्द और सूजन जीवन की सहज रफ्तार पर ब्रेक लगा सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि उम्र बढ़ने के साथ आस्टियोआर्थराइटिस का खतरा बढ़ता है, लेकिन आधुनिक जीवनशैली की निष्क्रियता, मोटापा और असंतुलित खान-पान भी जोड़ों की परेशानी बढ़ाने में भूमिका निभाते हैं।