अनुराग अग्रवाल, चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह और सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया के बीच चल रहा विवाद अब सार्वजनिक राजनीतिक टकराव में बदल गया है। दोनों पक्षों के बीच पहले से चली आ रही तल्खी अक्टूबर में सिरसा में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर फिर उभर आई।
मामला इतना बढ़ा कि गोकुल सेतिया ने कैथल जिले के कलायत में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान बीरेंद्र सिंह और उनके बेटे पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह पर खुला निशाना साधा।