National
बिहार के अस्पतालों में फार्मासिस्टों की कमी, 2624 खाली पदों पर जल्द बहाली की मांग
जागरण संवाददाता, पटना। सरकारी अस्पतालों में फार्मासिस्टों की कमी दूर करने के लिए 2624 पदों पर नियुक्ति की जरूरत है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग के माध्यम से फार्मासिस्ट के 2473 पदों पर चल रही बहाली प्रक्रिया में अब तक 870 डिप
लेखक Pawan Mishra35K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पटना। सरकारी अस्पतालों में फार्मासिस्टों की कमी दूर करने के लिए 2624 पदों पर नियुक्ति की जरूरत है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग के माध्यम से फार्मासिस्ट के 2473 पदों पर चल रही बहाली प्रक्रिया में अब तक 870 डिप्लोमा फार्मासिस्टों की नियुक्ति हुई है। 1603 पदों पर नियुक्ति शेष है। वहीं, 1021 नए पद सृजित किए गए हैं, जिन पर नियुक्ति होनी है।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट ऑर्गेनाइजेशन छात्र संघ ने रविवार को राज्य सरकार से इन पदों पर जल्द बहाली पूरी करने की मांग की है, ताकि अस्पतालों में दवाओं का वितरण, सुरक्षित रखरखाव व स्टॉक रिकॉर्ड बेहतर ढंग से किया जा सके।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

