जागरण संवाददाता, बिजनौर। बेटे का मोबाइल फोन में गेम खेलना प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक को भारी पड़ गया। गेम खेलते समय बालक ने गेमिंग एप ओपन कर दिया। इस दौरान ओटीपी मोबाइल फोन पर आ गया। साइबर ठग ने बालक से ओटीपी नंबर पूछ लिया और अध्यापक के खाते से नौ लाख रुपये साफ कर दिए।
अध्यापक की तहरीर पर एक मोबाइल नंबर के आधार पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।