जागरण संवाददाता, पटना। नवरात्र मेले में मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने विंध्याचल स्टेशन पर 10 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव दिया है।
ये ट्रेनें 11 से 26 अक्टूबर तक विंध्याचल स्टेशन पर दो मिनट रुकेंगी। विंध्याचल स्टेशन से मंदिर मात्र 1 किलोमीटर की दूरी पर है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।