National
किसी के झांसे में आएं... मथुरा डीएम सीपी सिंह को आखिर क्यों करनी पड़ी जनता से अपील?
जागरण संवाददाता, मथुरा। धर्मनगरी में साइबर जालसाजों के दुस्साहस के आगे पुलिस का खौफ दम तोड़ता नजर आ रहा है। जब जिले का सबसे बड़ा प्रशासनिक अधिकारी ही साइबर ठगों से सुरक्षित न हो, तो आम नागरिक की हिफाजत पर सवाल उठना लाजिम
लेखक Ved Prakash Gautam180K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मथुरा। धर्मनगरी में साइबर जालसाजों के दुस्साहस के आगे पुलिस का खौफ दम तोड़ता नजर आ रहा है। जब जिले का सबसे बड़ा प्रशासनिक अधिकारी ही साइबर ठगों से सुरक्षित न हो, तो आम नागरिक की हिफाजत पर सवाल उठना लाजिमी है। मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के पौने दो साल के कार्यकाल में यह पांचवीं बार हुआ है, जब उनकी तस्वीर व नाम का दुरुपयोग कर फर्जी इंटरनेट मीडिया अकाउंट तैयार किए गए हैं।
साइबर अपराधी पहले भी बना चुके हैं फर्जी फेसबुक खाता

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

