जागरण संवाददाता, देहरादून। अधिक उम्र और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण बैंक तक पहुंचने में असमर्थ 80 वर्ष और इससे अधिक आयुवर्ग के बुजुर्ग पेंशनरों को जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने पहल की है।
रविवार को रायपुर रोड स्थित दुल्हनी के गढ़वाल भ्रातृ मंडल परिसर में डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र (डीएलसी 5.0) शिविर में 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के पेंशनरों को घर बैठे प्रमाण-पत्र जमा करने की सुविधा की जानकारी दी गई।