राज्य ब्यूरो, देहरादून। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व श्रीराम जन्मभू्मि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने कहा कि अशोक सिंघल का पूरा जीवन देश की एकता, हिंदू धर्म की रक्षा और हिंदू समाज को संगठित करने के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि उन्हें अशोक सिंघल के साथ कुछ समय बिताने का अवसर मिला।
सिंघल ने वर्ष 2012 में ही नेतृत्व परिवर्तन की आवश्यकता जताते हुए नरेन्द्र मोदी को पार्टी की कमान सौंपने की बात कही थी और किस प्रांत से भाजपा को कितनी सीटें प्राप्त हो रही हैं, इसका भी लेखा-जोखा सामने रखा। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा को करीब उतनी ही सीटें प्राप्त हुई।