National
रांची में फुटपाथों से हटेंगी दुकानें, 53 वार्डों में वेंडिंग जोन के लिए जमीन की तलाश तेज
जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी की सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने के साथ फुटपाथ दुकानदारों के रोजगार को व्यवस्थित करने की तैयारी तेज हो गई है।
लेखक Adil Hassan160K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी की सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने के साथ फुटपाथ दुकानदारों के रोजगार को व्यवस्थित करने की तैयारी तेज हो गई है।
रांची नगर निगम सभी 53 वार्डों में वेंडिंग जोन और वेंडर मार्केट विकसित करना चाहता है। इसके लिए अब सरकारी जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है।
निगम के उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार ने शहर अंचल समेत छह अंचलों के अंचल अधिकारियों को पत्र लिखकर उपलब्ध सरकारी जमीन की सूची मांगी है।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

