जागरण संवाददाता, नोएडा। बुलंदशहर से गुरुग्राम शीतला माता के मंदिर में बच्चे का मुंडन कराकर तड़के वापस लौट रहे छह लोगों की कार नोएडा सेक्टर 95 अंडरपास के जल भराव में फंस गई।
ड्राइवर की तरफ का शीशा तोड़कर छह लोग बाहर निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम और पुलिस ने कार को बाहर निकलवाया। गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई।
रविवार को गए थे शीतला माता मंदिर
बुलंदशहर चोला गांव के रहने वाले नीरज गांव के कृष्ण, सूरज, धर्मवती, सीमा, आरती के साथ रविवार रात को रेनाल्ट ट्राइबर माडल की कार से गुरुग्राम शीतला माता मंदिर गए थे। सभी गांव के खेतीबाड़ी करते हैं, जबकि नीरज कार चलाते है।