National
महाराष्ट्र: कसारा घाट में बाइक पर पलटा कंटेनर, 24 घंटे तक नीचे ही दबे रहे दंपती के शव
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कसारा घाट के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक दंपती की मौत हो गई। कंटेनर ट्रक पलटने के कारण दोनों भारी मलबे के नीचे दब गए, जिसकी वजह से करीब 24 घंटे तक किसी को उनके दबे
लेखक Digital Desk95K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कसारा घाट के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक दंपती की मौत हो गई। कंटेनर ट्रक पलटने के कारण दोनों भारी मलबे के नीचे दब गए, जिसकी वजह से करीब 24 घंटे तक किसी को उनके दबे होने की भनक तक नहीं लगी।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। लगभग 50-55 वर्ष की उम्र के जालिंदर भगत और अनुसया भगत घोटी से कसारा एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान मुंबई की ओर जा रहे एक कंटेनर ट्रक का टायर अचानक फट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल पर ही पलट गया। हादसे में ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

