National
घर में पत्नी व 3 मासूम, फिर भी रचा ली दूसरी शादी, बांका में पति की बेवफाई पर महिला बोलीं- दारोगा बाबू न्याय दिलाएं
संवाद सहयोगी, शंभुगंज (बांका)। Banka Husband Second Marriage: शंभुगंज थाना क्षेत्र के छत्रहार गांव में पहली पत्नी और तीन मासूम बच्चों के रहते पति द्वारा दूसरी शादी रचाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति की इस बेवफा
लेखक Amarkant Mishra65K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, शंभुगंज (बांका)। Banka Husband Second Marriage: शंभुगंज थाना क्षेत्र के छत्रहार गांव में पहली पत्नी और तीन मासूम बच्चों के रहते पति द्वारा दूसरी शादी रचाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति की इस बेवफाई और प्रताड़ना के खिलाफ पहली पत्नी अपने तीनों बच्चों को लेकर रविवार को शंभुगंज थाने पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने पति पर दूसरी शादी करने और विरोध जताने पर गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

