National
'सड़कें किसलिए होती हैं, गाड़ी चलाने के लिए ही न'; मिनी कूपर से 3 लोगों को रौंदने के बाद बोला केरलम का नौजवान
डिजिटल डेस्क, कोच्चि। केरलकोच्चि के नेदुम्बसेरी एयरपोर्ट के पास तेज रफ्तार मिनी कूपर कार से एक दो-पहिया वाहन को टक्कर मारने और तीन लोगों की जान लेने के आरोप के बाद 19 साल के एक लड़के ने कहा, "सड़कें किसलिए होती हैं? गाड़
लेखक Digital Desk155K पढ़े गए
-1791741353691.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, कोच्चि। केरलकोच्चि के नेदुम्बसेरी एयरपोर्ट के पास तेज रफ्तार मिनी कूपर कार से एक दो-पहिया वाहन को टक्कर मारने और तीन लोगों की जान लेने के आरोप के बाद 19 साल के एक लड़के ने कहा, "सड़कें किसलिए होती हैं? गाड़ी चलाने के लिए ही न?" इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
यह हादसा रविवार को तड़के करीब 1:45 बजे कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने वाली सड़क पर हुआ। पुलिस एफआईआर के मुताबिक, सुहेल सजीव की तेज रफ्तार मिनी कूपर कार ने पीछे से एक स्कूटर को टक्कर मारी, जिस पर तीन युवा सवार थे। टक्कर लगने से स्कूटर सवार सड़क पर गिर पड़े, जबकि कार स्कूटर को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई और फिर रुकी।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

