राजेश वर्मा, उज्जैन। महाकाल की नगरी की धरती में कई सभ्यताएं छिपी हैं। इन्हें सामने लाने के लिए पुराविद यहां नए सिरे से उत्खनन की संभावना तलाश रहे हैं। दरअसल, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा पूर्व में किए गए उत्खनन में प्राचीन उज्जयिनी (उज्जैन) की धरती में समाईं सभ्यताएं सामने आ चुकी हैं। शारदीय नवरात्र में गढ़कालिका मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालु जिस टीले पर देवी के दर्शन करते हैं, उसके नीचे ही लगभग 2500 साल पहले की सभ्यता के अवशेष छुपे हैं।